फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर : फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू होगा पहली पंक्ति के कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण

Fri, 29 Jan 2021 07:26 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है। इसके तहत फरवरी के पहले सप्ताह में ही प्रथम पंक्ति के कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या 1.71 लाख हुई
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आ रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि कोविड-19 के इलाजरत मरीजों की संख्या कम होकर 1.71 लाख (एक लाख 71 हजार 686) हो गई है जो कुल संक्रमण का महज 1.60 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण की दर कम होकर 5.50 फीसदी रह गई है।

कोरोना वायरस के लिए देश में कुल जांच 19.5 करोड़ (19 करोड़ 50 लाख 81 हजार 079) हुई और इनमें से सात लाख 42 हजार 306 जांच बृहस्पतिवार को हुई। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय संक्रमण दर घटकर 5.50 फीसदी रह गई है। इसने कहा कि प्रति दस लाख की आबादी पर भारत में मामलों की संख्या सबसे कम है।
विज्ञापन

 
विदेशों में मरीजों की संख्या अधिक
मंत्रालय ने बताया कि जर्मनी, रूस, इटली, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका में यह संख्या काफी अधिक है। इसने कहा कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी पर मामले राष्ट्रीय औसत (7768) से कम हैं। इसने कहा कि 28 जनवरी की सुबह आठ बजे तक देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत करीब 30 लाख (29,28,053) लाभार्थियों को कोरोना वायरस रोधी टीके लगाए गए।

मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे में 10,205 सत्रों के दौरान 5,72,060 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए गए। इसने कहा कि अभी तक 57,878 सत्र आयोजित किए गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि प्रति दिन टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसने कहा कि जितने लोगों को अभी तक टीका लगाया गया है उनमें 72.46 फीसदी लाभार्थी दस राज्यों से हैं। कर्नाटक और राजस्थान के बाद उत्तरप्रदेश में सबसे अधिक संख्या में लाभार्थियों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन


भारत में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 1,03,94,352 है। पिछले 24 घंटे में कुल 18,855 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दौरान 20,746 रोगी ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में से 85.73 फीसदी पांच राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं और कहा कि छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक 6451 नए मामले सामने आए हैं। इसने बताया कि पिछले 24 घंटे में 163 लोगों की मौत हुई है जिनमें सबसे अधिक 50 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें