फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट : तमिलनाडु में लगातार 10 दिनों तक चार घंटे के लिए कटेगी बिजली, सरकार ने बताई ये वजह

Sat, 19 Jun 2021 07:30 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

रखरखाव कार्य और तकनीकी समस्याओं को दुरुस्त करने के लिए तमिलनाडु में शनिवार से 4 घंटे के लिए बिजली कटी रहेगी। इसकी जानकारी बिजली, निषेध और आबकारी मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के लोगों को 19 जून से लगातार 10 दिनों तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। इसकी जानकारी बिजली, निषेध और आबकारी मंत्री वी सेंथिल बालाजी ने दी है। बालाजी ने कहा कि शनिवार से रखरखाव कार्य को सही करने के लिए लगातार 10 दिनों तक सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक बिजली कटी रहेगी।

विज्ञापन


उन्होंने इस असुविधा के लिए एआईएडीएमके सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने नौ महीने तक रखरखाव का काम नहीं किया, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने स्पेयर पार्ट्स और आवश्यक उपकरण भी नहीं खरीदे जिससे कि कुछ क्षेत्रों में बिजली कटौती भी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें