फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्ता घूसकांड: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह बोले, 'मुझे भी था घूस का ऑफर'

Mon, 02 May 2016 12:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
वीके सिंह को भी मिला था घूस का ऑफर - फोटो : PTI
विज्ञापन
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में इटली की अदालत के आदेश पर केंद्रीय राज्यमंत्री और जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने कहा कि सीबीआई जांच में सच सामने आ जाएगा। हथियारों के दलालों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए और केंद्र सरकार यह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अगस्ता घोटाले में कांग्रेस नेता, नौकरशाह और कुछ अन्य लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में एक रक्षा सौदे में मुझे भी घूस देने का प्रस्ताव दिया गया था।
विज्ञापन


गांधी पार्क पर आयोजित महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वीके सिंह ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में यह घोटाला हुआ है। इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच शुरू हो गई है। सीबीआई जांच के बाद इसका सच सामने आएगा। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकाल में एक रक्षा सौदे में मुझे भी घूस देने का प्रस्ताव दिया गया था।

जिसका मैंने विरोध किया था और उस वक्त खुलासा भी किया था। मगर, उस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरक्षण मामले में कहा कि संविधान में कुछ समय के लिए आरक्षण का प्रावधान है। जब हम उसको ज्यादा बढ़ाते हैं और बदलाव की कोशिश करते हैं तो समाज में खलबली पैदा होती है। इस पर पुनर्विचार की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें