आठ जनवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित हो रहे उत्तराखंड उदय संवाद 2018 में राज्य में निवेश के अवसरों पर चर्चा की जाएगी। इन्हीं अवसरों में से एक है फिल्म शूटिंग। मशहूर अभिनेता केके बताएंगे कि आखिर कैसे उत्तराखंड को बॉलीवुड का नया शूटिंग डेस्टिनेशन बनाया जा सकता है। इस पैनल डिस्कशन में उनके साथ फिल्म जगत की कई और हस्तियां भी शामिल होंगीं। गौरतलब है कि उत्तराखंड से निकली कई प्रतिभाएं बॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजा रही हैं।
ऐसे में राज्य के विकास तथा नई प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए सिनेमा का रोल बेहद महत्वपूर्ण है। इससे न केवल उभरती हुई प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे, बल्कि देश और दुनिया में राज्य की ख्याति भी बढ़ेगी। एक समय था जब देश में फिल्मकारों का पसंदीदा स्थल कश्मीर हुआ करता था। इसके बाद विदेशी लोकेशंस में ज्यादा शूटिंग होने लगीं। यदि उत्तराखंड की ओर फिल्मकार आकर्षित होते हैं तो निश्चित तौर पर यह भारत का स्विटजरलैंड बन सकता है। इससे राज्य में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जिसका सीधा असर राज्य की अर्थव्यवस्था पर दिखाई देगा और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
गौरतलब है 8 जनवरी को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होने वाले 'अमर उजाला संवाद उत्तराखंड उदय 2018' कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियां शामिल होकर आम जनता और उनसे जुड़े सवालों से रूबरू होंगी।
देहरादून के होटल सरोवर पोर्टिको में होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, मशहूर अभिनेता जिम्मी शेरगिल, केके मेनन, बॉक्सर अखिल कुमार, शूटर जसपाल राणा, मेक माइ ट्रिप के सीनियर वाइस प्रजीडेंट दीपक रावत, एचसीएल के पूर्व सीईओ विनीत नायर, प्रजीडियम की चेयरपर्सन सुधा गुप्ता और आदित्य बिड़ला ग्रुप के शीर्ष अधिकारी के सेंधिल नाथन शामिल रहेंगे। तो देर किस बात की है, आप भी लिख डालिए अपना सवाल जो है आपके मन में, हम उसे पहुंचाएंगे मुकाम तक।
अमर उजाला के जागरूक पाठक ही उसकी पहचान हैं। अमर उजाला के प्रति उनका भरोसा ही वह मजबूत सीढ़ी है, जिसकी वजह से यह पाठकों के दिलों पर राज करता है। यह भी सच है कि विकास से समृद्धि आती है और इसका असर लोगों के जीवन पर पड़ता है। यही कारण है कि अमर उजाला ने देवभूमि उत्तराखंड में संवाद का आयोजन किया है। यह संवाद उत्तराखंड उदय विषय पर 8 जनवरी को राजधानी देहरादून में आयोजित किया जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी, संवाद के मुख्य अतिथि होंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सम्माननीय अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
हमारे पाठक भी इस संवाद का हिस्सा बन सकेंगे। #AmarUjalaSamwad के जरिए वे अपने सवालों को ट्विटर के माध्यम से उत्तराखंड उदय संवाद में उपस्थित गणमान्य अतिथियों से पूछ सकेंगे।उत्तरखंड उदय संवाद के जरिये यह जानने की कोशिश की जाएगी कि आखिर किन खूबियों के चलते उत्तराखंड जल्द ही निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन जाएगा। यदि आपके मन में भी उत्तराखंड उदय में आने वाले अतिथियों के लिए कोई सवाल है तो 08067360111 नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। सबसे बेहतर सवाल पूछने वाले पाठक को आयोजन में आमंत्रित किया जाएगा।
अमर उजाला उत्तराखंड उदय संवाद 2018 के प्रस्तुतकर्ता हैं पैसिफिक। स्मार्टफोन पार्टनर हैं कोमियो। सोशल मीडिया पार्टनर है फेसबुक। टीवी पार्टनर समाचार प्लस उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड न्यूज चैनल है। उत्तराखंड शासन, पासपास पल्स, मदर्स प्राइड, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, आदित्य बिरला टैनफैक, ब्रिडकुल, अमरउजाला डॉट कॉम, फिरकी डॉट इन, माय रिजल्ट प्लस, अमर उजाला काव्य और अमर उजाला टीवी इस आयोजन के एसोसिएट पार्टनर्स हैं। टूव्हीलर पार्टनर हैं यूएम।
आउटडोर पार्टनर हैं AUTDoors.