फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीश्री से मिलकर बोले UP शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष - सुलझ सकता है राम मंदिर मामला

Tue, 31 Oct 2017 01:57 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
श्री श्री रवि शंकर
विज्ञापन
अयोध्या के राम मंदिर विवाद को सुलझाने के मामले में आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने मंगलवार को यूपी शिया वक्फ बोर्ड के चीफ वसीम रिजवी से मुलाकात की। बंगलूरू में हुई इस मुलाकात के बाद शिया वक्फ बोर्ड चीफ वसीम रिजवी ने कहा कि पूरा देश श्रीश्री रविशंकर का सम्मान करता है, मुझे उम्मीद है कि राम मंदिर मामला अब सुलझ जाएगा।  
विज्ञापन


मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में रिजवी ने कहा कि मैंने रविशंकर से आग्रह किया है कि बातचीत सिर्फ उनके साथ होनी चाहिए जो इस मामले को सुलझाना चाहते हैं और समझौता करने के इच्छुक हैं। रिजवी ने कहा, 'आवाम सहमत है, उन मौलानाओं के बयान को हम महत्व नहीं देते जो इस वक्त फसाद की बात कर रहे हैं और ऐसे लोगों का कोई कानूनी आधार भी नही हैं।' 

पढ़ें: पक्षकार बोले-अयोध्या पर श्रीश्री की पहल ठीक, लेकिन फॉर्मूला बताएं 

पिछले कुछ दिनों से राम मंदिर मामले को सुलझाने के लिए श्री श्री ने मोर्चा संभाल रखा है। आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन ने पहले कहा था कि श्रीश्री रविशंकर राम मंदिर विवाद को कोर्ट के बाहर सुलझाने और इसका समाधान निकालने में जुटे हुए हैं। इसके लिए वे निर्मोही अखाड़ा के आचार्य रामदास समेत कई इमामों और हिंदू धर्मगुरुओं से भी मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें