फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउडस्पीकर विवाद: आदित्य ठाकरे का भाजपा पर तंज, बोले- बढ़ी कीमतों पर चर्चा के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करें

Fri, 15 Apr 2022 06:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के मस्जिदों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर बजाने का मुद्दा उठाए जाने के बाद इस बयानबाजी की शुरुआत हुई थी।
विज्ञापन
आदित्य ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शुक्रवार को हनुमान चालीसा को लेकर राजनीति और लाउडस्पीकर विवाद पर राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे ने बयान दिया। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के कारणों के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इस बीच एक निर्दलीय विधायक रवि राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से शनिवार को अपने आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ कराने को कहा।

विज्ञापन





दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे के मस्जिदों पर तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर बजाने का मुद्दा उठाए जाने के बाद इस बयानबाजी की शुरुआत हुई थी। राज ठाकरे ने तीन मई से पहले मस्जिदों के ऊपर से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की है और शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर और ऊंचे स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस पर आदित्य ने इशारों-इशारों में कहा कि कीमतों में वृद्धि जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

इस मुद्दे पर निर्दलीय विधायक राणा ने मुख्यमंत्री ठाकरे से शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अपने निजी आवास मातोश्री में हनुमान चालीसा का पाठ करने को कहा। शिवसेना ने इसकी आलोचना की है। विदर्भ क्षेत्र के बडनेरा से विधायक राणा राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के साथ हैं। राणा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ऐसा करने में विफल रहते हैं, तो हम मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें