फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विवाद के बीच चीन को झटका, भारत को घातक कैलिबर बंदूकें देने जा रहा है अमेरिका

Wed, 06 Jan 2021 06:40 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Indian Navy
विज्ञापन

चीन से सीमा पर तनाव के बीच और राष्ट्रपति जिनपिंग के उकसाने वाले बयान के बाद भारत सरकार ने नौसेना को और मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भारत और अमेरिका के बीच 3800 करोड़ का एक समझौता हुआ है जिसके तहत अमेरिका भारतीय नौसेना को तीन घातक कैलिबर बंदूकें देगा। 

विज्ञापन


कैलिबर बंदूकों के मिलने से नौसेना की ताकत पहले से भी और अधिक बढ़ जाएगी। भारत ने 127 एमएम की 11 मीडियम कैलिबर बंदूकों को खरीदने के लिए अमेरिकी सरकार को लेटर ऑफ रिक्वेस्ट इश्यू किया है।

जानकारी के अनुसार एक बार अमेरिका में नई बंदूकों का उत्पादन शुरू हो जाता है फिर वे दूसरों देशों में सप्लाई होने के लिए तैयार हो जाएंगी। भारतीय युद्धपोतों पर अमेरिकी नौसेना की बंदूकों को नए सिरे से बदला जाएगा। मध्यम कैलिबर बंदूकें भारतीय नौसेना में पहली बार उपलब्ध होंगी और पहले की बंदूकों की तुलना में काफी अपग्रेड भी होंगी।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले चार सालों में भारतीय नौसेना ने अपने अमेरिकी समकक्ष के साथ नजदीकी संबंध विकसित किए हैं, क्योंकि सैन्यबलों के लिए अधिकतर नए उपकरण अमेरिका से ही आ रहे हैं।
विज्ञापन


रक्षा राज्य मंत्री ने सेना प्रमुख को सौंपा एक हजारवां बुलेट प्रूफ जैकेट
रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने बुधवार को आयोजित एक समारोह में सेना प्रमुख जनरल एम नरवणे को एक हजारवां नया बुलेट प्रूफ जैकेट सौंपा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें