यूएस में एक सिख स्टूडेंट को फुटबॉल टीम से निकाल दिया गया। उसे कथित रूप से सिख पगड़ी पहने होने की वजह से निकाला है। खबरों के मुताबिक, यह मामला यूएस के पेंसिल्वेनिया राज्य का है। स्टूडेंट वहां मार्पल न्यूटन स्कूल में पढ़ता था।
मंगलवार को हाई स्कूल की टीमों का फुटबॉल मैच हो रहा था। चश्मदीदों के मुताबिक रैफरी ने सिख खिलाड़ी को इसलिए नहीं खेलने दिया गया क्योंकि उसने पगड़ी पहनी हुई थी। रेफरी ने नेशनल फेडरेशन ऑफ हाई स्कूल सॉकर (PIAA) के नियमों का हवाला दिया।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में हेट क्राइम का एक और मामला, सिख ड्राइवर की पैसेंजर ने खींची पगड़ी
PIAA के मुताबिक, कुछ ऐसे सामान हैं जिनको खिलाड़ी अपने साथ मैदान पर लेकर नहीं जा सकता। आगे बताया गया है कि अगर खिलाड़ी को धार्मिक चीजों को ध्यान में रखकर कोई छूट चाहिए होती है तो उनकी तरफ से एक पत्र दिया जाना चाहिए।
मार्पल न्यूटन स्कूल के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि PIAA का कोई ऐसा रूल नहीं है जो खिलाड़ी को धर्म से संबंधित चीज पहनने से रोके।