फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी सीनेटर टेड पो बोले- पाकिस्तान पीठ पीछे वार करने वाला देश

Tue, 25 Jul 2017 03:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
अमेरिकी सीनेटर टेड पो - फोटो : huffpost
विज्ञापन
पाकिस्तान के विरोधी के रूप में विख्यात अमेरिकी कांग्रेसी टेड पो ने पाकिस्तान को पीठ पीछे वार करने वाला देश बताया है। टेड पो ने एक ट्वीट किया जिसमें अमेरिकी रक्षा सचिव जेम्स मैटीज के फैसले की सराहना करते हुए एक नोट पोस्ट किया।
विज्ञापन


टेड ने कहा कि पाकिस्तान कई आतंकवादी संगठनों का समर्थन करता है। टेड ने पहले भी कहा था कि पाकिस्तान एक आतंकवाद समर्थक देश है। इसकी घोषणा जल्द से जल्द करनी होगी, वर्ना बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। 

टेड पो ने कहा था कि अगर पाकिस्तान को जल्द से जल्द आतंकवाद की मदद करने वाले देश के तौर पर नहीं पहचाना जाता और उस पर आतंकी देश होने का ठप्पा नहीं लगाया जाता, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। टेड पो पिछले साल अमेरिकी कांग्रेस में इस बाबत बिल भी पेश कर चुके हैं, जिसमें पाकिस्तान को 'आतंकवादियों का संरक्षक' घोषित करने की अपील की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें