फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के दामाद का रूस से सांठगांठ से इनकार

विज्ञापन
ट्रंप जूनियर, जैरेड कशनर और ट्रंप के कैंपेन मैनेजर - फोटो : BBC
विज्ञापन
सीनेट में सोमवार को पेश होने से पहले उन्होंने एक बयान जारी किया। सीनेट, हाउस ऑफ रिप्रेजन्टेटिव्स और विशेष अधिवक्ता अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की जांच कर रहे हैं। इवांका ट्रंप के पति 36 साल के जैरेड कशनर राष्ट्रपति ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार हैं और राष्ट्रपति चुनाव के दौरान वो ट्रंप के प्रचार की डिजिटल रणनीति के इनचार्ज थे। जैरेड कशनर सोमवार को सीनेट इंटेलिजेंस कमेटी के सामने पेश होने वाले हैं, इसके बाद वो हाउस ऑफ रिप्रेजन्टेटिव्स में मंगलवार को पेश होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने प्रचार के दौरान रूस या रूस के प्रतिनिधियों से चार बार संपर्क की बात कही है। उन्होंने रूसी वकील नटालिया वेसेल्नीत्सकाया से पिछले साल जून में हुई मुलाकात के बारे में बताया कि वो बैठक में बहुत देर से पहुंचे थे और इसमें कुछ खास नहीं निकल कर आया था। नटालिया ने कथित तौर पर ट्रंप की प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के बारे में सबूत देने की पेशकश की थी। इस बैठक के बारे में डोनल्ड ट्रंप के बेटे डोनल्ड ट्रंप जूनियर ने कहा था कि प्रचार अभियान समिति के तत्कालीन चेयरमैन पॉल मैनाफोर्ड भी इस मुलाकात में मौजूद थे और इसमें हिलेरी क्लिंटन को मुश्किल में डालने वाली कोई भी जानकारी नहीं मिली थी।

कशनर को जनवरी में सुरक्षा क्लियरंस में रूस के साथ संपर्क की जानकारी न देने के लिए कड़े सवालों का जवाब देना पड़ सकता है। उन्होंने बयान में कहा है कि उनके सहायक ने पहले मसौदे और विदेशी संपर्क पर दिए गए घोषणा पत्र में कई भूल की थीं। ये गलतियां सिर्फ रूसी संपर्क को लेकर नहीं की गईं थी और छह महीनों के अंदर इसे सुधार लिया गया है। ट्रंप जूनियर और मैनाफोर्ड को भी बुधवार को कांग्रेस के सामने पेश होना था लेकिन अभी इसे टाल दिया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप और रूस चुनाव में रूस के साथ किसी भी तरह की साठगांठ से इनकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें