फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US President Polls: राष्ट्रपति चुनाव के लिए निक्की हेली ने पेश की दावेदारी, ट्रंप को दी चुनौती

Wed, 15 Feb 2023 10:48 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

भारतीय मूल की रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दावेदारी पेश की है।
विज्ञापन
निक्की हेली
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दावेदारी पेश कर दी है। निक्की हेली की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में वह यह कहती दिखाई दे रही हैं कि "मैं निक्की हेली हूं और मैं राष्ट्रपति के लिए दौड़ रही हूं।" 

विज्ञापन


हेली ने अपने वीडियो में  कहा, यह नई पीढ़ी के नेतृत्व का समय है। राजकोषीय जिम्मेदारी को फिर से खोजने, हमारी सीमा को सुरक्षित करने और हमारे देश, हमारे गौरव और हमारे उद्देश्य को मजबूत करने का समय है। उन्होंने कहा, चीन और रूस मार्च पर हैं। वे सभी सोचते हैं कि हमें धमकाया जा सकता है, लेकिन आपको बारे में यह पता होना चाहिए कि मैं बदमाशों के साथ नहीं रहती।




भाषण के दौरान पूरी योजना पेश की
इस बीच रिपब्लिकन नेता ने 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए औपचारिक रूप से अपनी दावेदारी पेश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं भारतीय प्रवासियों की एक गौरवांवित बेटी हूं। मेरे माता-पिता बेहतर जीवन की तलाश में भारत छोड़कर चले आए थे, वे दक्षिण कैरोलिना में रहते थे। हमारा शहर हमसे प्यार करता है, लेकिन यह हमेशा आसान नहीं था। हम वहां इकलौते भारतीय परिवार थे।
विज्ञापन


निक्की हेली ने बुधवार को दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में एक भाषण के दौरान अपने चुना अभियान की योजना पेश की। वह पार्टी के अंदर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने बड़ी चुनौती मानी जा रही हैं। भारतीय मूल की अमेरिकी नेता हेली (51 वर्षीय) दो बार साउथ कैरोलिना राज्य की गवर्नर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रही हैं। हेली रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ खड़ी होने वालीं पहली दावेदार हैं। अभी तक ट्रंप अपनी पार्टी की ओर से चुनाव में दावेदारी ठोकने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। 

अन्य भी हैं रेस में 
रिपब्लिकन पार्टी की ओर से 2024 राष्ट्रपति चुनाव के लिए अन्य हाईप्रोफाइल दावेदार भी हैं। इनमें फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस, पूर्व उप राष्ट्रपति माइक पेंस, दक्षिण कैरोलिना के अमेरिकी सीनेटर टिम स्कॉट, न्यू हैम्पशायर के गवर्नर क्रिस सुनुनू और अरकंसास के पूर्व गवर्नर आसा हचिंसन शामिल हैं।

पहले ही दिए थे चुनाव लड़ने के संकेत 
निक्की हेली ने पूर्व में ही जो बाइडन के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर संकेत दिए थे। बीते दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्होंने गवर्नर और राजदूत के रूप में बहुत अच्छा काम किया। राज्यपाल के तौर पर मैंने बेरोजगारी से जूझ रहे राज्य की चुनौती को स्वीकार किया और इसे सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया। राजदूत के रूप में, मैंने दुनिया को तब आड़े हाथों लिया जब उन्होंने हमारा अनादर करने की कोशिश की। मुझे लगता है कि मैंने दिखाया कि मैं संयुक्त राष्ट्र में क्या करने में सक्षम हूं। हेली ने कहा, मैं कभी रेस नहीं हारी। मैंने तब यही कहा था। मैं अब भी यही कहती हूं। मैं अब हारने वाला नहीं हूं। लेकिन देखते रहिए।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें