ट्रंप का दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब आतंकवाद और कश्मीर के सवाल पर भारत-पाक के बीच कूटनीतिक जंग चरम पर है। इसके अलावा व्यापार के मामले में अमेरिका और चीन के बीच ठनी हुई है। भारत के करीबी मित्र ईरान से भी अमेरिका के द्विपक्षीय रिश्ते बदतर स्थिति में हैं।
भारत को उम्मीद है कि ट्रंप उसकी धरती से सीमा पार आतंकवाद मामले में पाकिस्तान को कड़ा संदेश देंगे। इसके अलावा भारत में निवेश की उम्मीदें जगाने के साथ ईरान के मामले में भारतीय हितों के मद्देनजर बीच का रास्ता अपनाएंगे।