फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज ढलने से पहले राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे ताज का दीदार

Wed, 19 Feb 2020 05:53 PM IST
अनवर अंसारी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी से दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। ट्रंप के साथ अमेरिका की प्रथम महिला और उनकी पत्नी मिलानिया ट्रंप भी इस दौरे पर आ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति 25 फरवरी को ताजमहल का दीदार करेंगे और वह इसके लिए अपनी विशेष कार 'द बीस्ट' की जगह बैट्री से चलने वाले वाहन का प्रयोग करेंगे। 
विज्ञापन
Trump in The Beast - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूरज ढलने से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड जे ट्रंप पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मिलानिया ट्रंप के साथ ताज महल का दीदार करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत ने अमेरिका को जानकारी दी है कि ताज महल का दीदार करने के लिए राष्ट्रपति को बैट्री चालित गाड़ी में जाना होगा। इसके लिए सभी मुकम्मल तैयारी पूरी की जा चुकी है। 

विज्ञापन


भारत ने बताया है कि उच्चतम न्यायालय की गाइडलाइन और ताजमहल की प्रदूषण से रक्षा को केंद्र में रखकर यह ऐसा करना बाध्यता है। सूत्र बताते हैं कि अमेरिका ने इसके लिए हामी भर दी है।

बताते हैं सूरज ढलने के समय ताज महल अपना अद्भुत सौंदर्य हासिल कर लेता है। दुनिया के अजूबों में एक, प्रेम की निशानी माने जाने वाली इस इमारत की भव्यता का दर्शन कराने के लिए विशेषज्ञों ने लाइट आदि के इंतजाम को सुव्यवस्थित कर लिया है। बताते हैं विशेषज्ञों की एक टीम ताज पर पडऩे वाली सूरज की रोशनी और जरूरी अन्य प्रकाश की व्यवस्थाओं का लगातार रिहर्सल भी कर रही है।

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी कर रही है होमवर्क

विज्ञापन

अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां राष्ट्रपति के आगरा दौरा का होमवर्क कर रही है। नई बैट्री चालित गाड़ी से राष्ट्रपति का सुरक्षित दौरा पूरा कराने को अंतिम रूप दे रही हैं। राष्ट्रपति के दौरे को सफल कराने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय और उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उनका कार्यालय लगातार हर डेवलपमेंट की निगरानी कर रहा है। 

गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी ताज महल का दीदार करने जाना था, लेकिन ऐन वक्त पर यह दौरा रद्द करना पड़ा था। इसका प्रमुख कारण बैट्री चालित गाड़ी से जाने का मामला था और अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इसके लिए तैयार नहीं हुई। उन्होंने बैट्री चालित गाड़ी और उपलब्ध व्यस्था को अपने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिहाज से असुरक्षित मानकर इसकी इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें