फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Carlos Del Toro: अमेरिकी नौसेना सचिव टोरो भारत यात्रा पर, रक्षा सचिव से की मुलाकात, पहुंचे वॉर मेमोरियल

Fri, 18 Nov 2022 02:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अमेरिकी नौसेना सचिव टोरो ने ट्वीट किया "महान भारत देश में अविश्वसनीय स्वागत हुआ! दोनों देशों के सामरिक सहयोग पर चर्चा करने के भारतीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने से मुलाकात खुशी की बात थी।  भारत अमेरिका की साझेदारी मुक्त भारत प्रशांत क्षेत्र में एक स्तंभ की तरह है। 

विज्ञापन
US Navy Secretary Carlos Del Toro laid a wreath at the National War Memorial - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी नौसेना सचिव कार्लोस डेल टोरो भारत यात्रा पर आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली स्थित नेशनल वॉर मेमोरियल जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने से भी मुलाकात की। उन्होंने दोनों देशों के रक्षा संबंधों व रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की। 

विज्ञापन


अमेरिकी नौसेना सचिव टोरो ने ट्वीट किया "महान भारत देश में अविश्वसनीय स्वागत हुआ! दोनों देशों के सामरिक सहयोग पर चर्चा करने के भारतीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने से मुलाकात खुशी की बात थी।  भारत अमेरिका की साझेदारी मुक्त भारत प्रशांत क्षेत्र में एक स्तंभ की तरह है। 

इससे पहले टोरो दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास भी गए थे। टोरो ने कहा कि वह जब भी अमेरिकी दूतावासों में जाते हैं तो सबसे पहले नौसैनिकों व वहां तैनात नौसेना कर्मियों से मुलाकात करते हैं। हमारे मरीन सैनिक पूरी दुनिया में अमेरिकियों को सुरक्षित रखते हैं। 
विज्ञापन


बता दें, अमेरिका व भारत के संबंध दिनों दिन मजबूत हो रहे हैं। हाल ही में अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन भारत आईं थीं। उन्होंने अमेरिका भारत आर्थिक व वित्तीय साझेदारी पर बैठक में हिस्सा लिया था। एक कार्यक्रम में येलेन ने कहा था कि भारत अमेरिका का अपरिहार्य साझेदार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें