फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Law: बीच में पढ़ाई छोड़ी तो रद्द हो सकता है छात्र वीजा; दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आगाह किया

Wed, 28 May 2025 09:20 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर अमेरिका के नियम-कानून लगातार चर्चा में हैं। ट्रंप लगातार सख्ती कर रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में अमेरिकी दूतावास ने आगाह किया है कि अगर अमेरिका में बीच में पढ़ाई छोड़ी गई तो छात्र वीजा रद्द किया जा सकता है। खतरा ये भी है कि भविष्य में वीजा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
अमेरिकी वीजा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने अमेरिका में पढ़ाई कर रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को मंगलवार को आगाह किया कि यदि वे अपने संस्थान को सूचित किए बिना पढ़ाई छोड़ देते हैं, या कक्षाओं में हाजिर नहीं रहते हैं या अपने अध्ययन कार्यक्रम को बीच में छोड़ देते हैं तो उनका छात्र वीजा रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन


भविष्य में भी अमेरिकी वीजा नहीं मिलने का खतरा
दूतावास की तरफ से सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में विदेशी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे वीजा शर्तों का पालन करें और किसी भी समस्या से बचने के लिए छात्र का अपना दर्जा बरकरार रखें। पोस्ट में कहा गया है, यदि आप पढ़ाई छोड़ देते हैं, कक्षाओं में शामिल नहीं होते हैं या अपने स्कूल को सूचित किए बिना अपना अध्ययन कार्यक्रम छोड़ देते हैं तो आपका छात्र वीजा रद्द किया जा सकता है, और आप भविष्य में अमेरिकी वीजा के लिए पात्रता गंवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- US Visa Interview Halt: अब अमेरिका में पढ़ाई मुश्किल, छात्रों के नए वीजा इंटरव्यू पर ट्रंप प्रशासन ने लगाई रोक
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल पहले 1.40 साल से अधिक छात्र वीजा
गौरतलब है कि अमेरिकी विश्वविद्यालयों में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र दाखिला लेते हैं। भारत स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास टीम ने 2023 में 1,40,000 से अधिक छात्र वीजा जारी किए थे। यह किसी भी अन्य देश की तुलना में अधिक था और इस मामले में लगातार तीसरे वर्ष रिकॉर्ड बनाया था। उसी वर्ष भारत में अमेरिकी मिशन ने रिकॉर्ड 14 ला वीजा जारी किए थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें