फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China: 'यूक्रेन युद्ध से प्रोत्साहित होकर चीन, भारत पर कर सकता है हमला', अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री का दावा

Mon, 06 Mar 2023 09:57 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि अगर रूस, यूक्रेन में सफल होता है तो इससे प्रोत्साहित होकर चीन भी एलएसी पर भारत पर हमला कर सकता है। रायसीना डायलॉग के आठवें संस्करण में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने यह दावा किया।
विज्ञापन
एलएसी पर तैनात भारत चीन के सैनिक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस का मानना है कि यूक्रेन युद्ध से प्रोत्साहित होकर चीन भी भारत पर हमला कर सकता है। मैटिस ने कहा कि यूक्रेन युद्ध पर चीन की बारीक नजर है और अगर रूस, यूक्रेन में सफल होता है तो इससे प्रोत्साहित होकर चीन भी एलएसी पर भारत पर हमला कर सकता है। रायसीना डायलॉग के आठवें संस्करण में एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने यह दावा किया। 

विज्ञापन


दरअसल जिम मैटिस से सवाल किया गया था कि क्या चीन का सामना करने के लिए अमेरिका तैयार है? इसके जवाब में मैटिस ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि चीन तैयार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस के खिलाफ यूक्रेन की मदद जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि चीन इस पर नजर रखे हुए कि अगर रूस को यूक्रेन में सफलता मिली तो फिर चीन भारत के खिलाफ ऐसा क्यों नहीं कर सकता। मैटिस ने ये भी कहा कि यूक्रेन के खिलाफ रूस को तीन हफ्ते में जीत मिल गई होती लेकिन पश्चिमी देशों की मदद से यूक्रेन ने रूस को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया है। 

ये भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: यूक्रेन युद्ध का एक साल, दूर-दूर तक नजर नहीं आता कोई समाधान
विज्ञापन


परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर जिम मैटिस ने कहा कि हमने देखा कि बीते दिनों पुतिन ने इसे लेकर बयान दिया था लेकिन हमें परमाणु हथियारों को नियंत्रित करने वाली संधि पर फिर से बात करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के सीडीएस जनरल अनिल चौहान और ऑस्ट्रेलिया की सेना के जनरल एंगस जे कैंपबेल भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


जिम मैटिस ने ये भी कहा कि एक मजबूत भारत, दुनियाभर में शांति ला सकता है। ऑस्ट्रेलियाई जनरल ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध अवैध है और यह एक देश की संप्रभुता का उल्लंघन है। कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि लड़ाई से कई सीख मिलती हैं, सभी पूरी दुनिया पर लागू नहीं होती लेकिन हमें ये देखना है कि भारतीय परिपेक्ष में इसका क्या असर है। इस लड़ाई की सबसे बड़ी सीख ये है कि हमें आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। भविष्य की लड़ाईयां छोटी होंगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें