फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम बैठक: राजनाथ से मिले अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल एक्विलिनो, जानें पूरा मामला

Wed, 27 Apr 2022 09:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुलाकात 11 अप्रैल को भारत अमेरिका की 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के मद्देनजर हुई है। वार्ता में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा उद्योग के नेता और क्षेत्र में शांति के हिमायती के रूप में भारत का समर्थन किया था।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल जॉन एक्विलिनो ने बुधवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकता की। यह मुलाकात 11 अप्रैल को भारत अमेरिका की 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता के मद्देनजर हुई है। वार्ता में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रक्षा उद्योग के नेता और क्षेत्र में शांति के हिमायती के रूप में भारत का समर्थन किया था।

विज्ञापन


अमेरिकी रक्षा मंत्री ने कहा था कि अमेरिका ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परिचालन पहुंच का विस्तार करने के लिए एक नए अवसर के तौर पर भारत को पहचाना है। चीन इस क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय प्रणाली में अपने हितों के मुताबिक बदलाव करने की मंशा रखता है।

नौसेना प्रमुख व अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर ने वार्ता की
नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार ने बुधवार को अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान के कमांडर के साथ व्यापक बातचीत की। उनकी बातचीत में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता से उत्पन्न प्रमुख चुनौतियों और यूक्रेन संकट के क्षेत्रीय सुरक्षा पर संभावित प्रभावों पर जोर रहा। एडमिरल जॉन एक्विलिनो ‘रायसीना डायलॉग’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भारत आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें