फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी राजदूत ने मांगी शाहरुख से माफी, कहा दोबारा ऐसा नहीं होगा

Fri, 12 Aug 2016 03:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : Getty
विज्ञापन
अमेरिका में एयरपोर्ट पर रोके जाने के बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख के ट्वीट के कुछ ही घंटों बाद अमेरिका ने माफी मांगी है। शाहरुख खान को शुक्रवार को लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर रोका गया था। किंग खान ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की तो भारत में अमेरिकी  राजदूत रिचर्ड वर्मा ने ट्वीट कर अमेरिका की तरफ से माफी मांगी है। 
विज्ञापन


रिचर्ड वर्मा ने ट्वीट किया है, 'शाहरुख खान, लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट पर हुई मुश्किल के लिए माफी, हम इस दिशा में प्रयास कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसा न हो। आपका काम अमेरिका समेत दुनियाभर में लाखों लोगों को प्रेरित करता है।' Sorry for the trouble at LAX @iamsrk. We are working to ensure it doesn’t happen again. Your work inspires millions, including in the US. — Rich Verma (@USAmbIndia) August 12, 2016 शाहरुख खान ने अमेरिकी राजदूत के ट्वीट के जवाब में ट्विटर पर लिखा है, 'कोई मुश्किल नहीं सर, केवल प्रोटोकॉल का सम्मान किया जाए, इससे ज्यादा की उम्मीद नहीं है। यह केवल असुविधा थी। ध्यान देने के लिए शुक्रिया।'
विज्ञापन
No trouble sir, respect the protocol & not expecting 2 b above it. It’s just a tad inconvenient. Thx for ur concern. https://t.co/zQspvxnXsl — Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 12, 2016

पिछले सात सालों में तीसरा मौका

शाहरुख खान
गौरतलब है कि बॉलीवुड स्टार को पहले भी अमेरिका में एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा रोका गया है। पिछले सात सालों में यह तीसरा मौका है, जब उनके साथ यह व्यवहार हुआ है। Sorry for the hassle at the airport, @iamsrk - even American diplomats get pulled for extra screening! — Nisha Biswal (@NishaBiswal) August 12, 2016 शाहरुख ने इस बार जब ट्वीट कर अपनी खीझ जाहिर की तो दक्षिण एशिया के सहायक विदेश मंत्री निशा बिस्वाल ने भी ट्वीट कर खान को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी है। हालांकि उनकी घोषणा के मुताबिक, सभी ट्वीट उनके निजी हैं।
विज्ञापन

पहले कब-कब रोके गए किंग खान

shahrukh khan
यह पहला मौका नहीं है जब भारत के इस सुपरस्टार को अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोक गया हो। 2012 में शाहरुख खान को न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर करीब दो घंटे तक इमिग्रेशन अधिकारियों ने रोक कर रखा था। मामले ने तूल पकड़ा तो यूएस कस्टम एंड बॉर्डर प्रोजेक्शन अथॉरिटी ने खान से माफी मांगी थी। 

2009 में भी खान को न्यूजर्सी एयरपोर्ट पर रोका गया था। तब बताया गया था कि शाहरुख का नाम कंप्यूटर अलर्ट लिस्ट में आया था, इसलिए उन्हें रोका गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें