फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Embassy: 'अमेरिकी कानून और आव्रजन नियमों का पालन न करने पर रद्द होगा वीजा', दूतावास ने जारी की चेतावनी

Sat, 12 Jul 2025 12:36 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वीजा मिलने के बाद अमेरिकी कानून और आव्रजन नियमों का पालन न करने वाले वीजा धारकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका वीजा रद्द कर दिया जाएगा। उन्हें निर्वासन का सामना करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
अमेरिकी दूतावास - फोटो : X@USAndIndia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में लगातार बढ़ रही भारतीय छात्रों और प्रवासियों की संख्या को लेकर भारत में अमेरिकी दूतावास ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। दूतावास ने आव्रजन नियमों का हवाला देते हुए कहा कि वीजा मिलने के बाद अमेरिकी कानून और आव्रजन नियमों का पालन न करने वाले वीजा धारकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका वीजा रद्द कर दिया जाएगा। उन्हें निर्वासन का सामना करना पड़ेगा।  भारत में अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया कि वीजा जारी होने के बाद अमेरिकी वीजा की जांच बंद नहीं होती है। हम वीजा धारकों की लगातार जांच करते हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे सभी अमेरिकी कानूनों और आव्रजन नियमों का पालन कर रहे हैं और अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम उनके वीजा रद्द कर देंगे और उन्हें निर्वासित कर देंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: घटनाओं में कमी नहीं भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करता रहा पड़ोसी; 26/11 के पीड़ितों को नहीं दी मदद

दूतावास ने आव्रजन को लेकर जारी किए कई बयान
दूतावास का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में कैलिफोर्निया के लॉस एंजेलिस में ट्रंप प्रशासन ने आव्रजन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने इस महीने वीजा और आव्रजन को लेकर कई बयान जारी किए हैं। इससे पहले दूतावास ने 19 जून को कहा था कि अमेरिकी वीजा कोई अधिकार नहीं, बल्कि विशेषाधिकार है। इसका मतलब है कि यदि वीजा मिल भी जाता है तो इसकी जांच हो सकती है और अगर कोई कानून तोड़ता है तो अधिकारी उसका वीजा रद्द कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अब जल्द ही घर लौटेंगे शुभांशु शुक्ला, इसरो ने स्वास्थ्य पर दिया बड़ा अपडेट

16 जून को भी दूतावास ने यह कहा था
16 जून को नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने कहा था कि अमेरिका ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं करेगा, जो अवैध और सामूहिक रूप से लोगों को अमेरिका भेजने में मदद करते हैं। दूतावास ने यह भी कहा था कि अमेरिका ने विदेशी सरकारी अधिकारियों और ऐसा करने वाले अन्य लोगों को लक्षित करते हुए नए वीजा प्रतिबंध लगाए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें