फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में आतंकवाद फैला रहे हैं इस्लामी आतंकवादी: अमेरिकी सांसद

Fri, 22 Nov 2019 08:23 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी कांग्रेसमैन फ्रांसिस रूनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

एक अमेरिकी सांसद ने संसद के अपने साथियों से आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस्लामी आतंकवादी पूरे जम्मू-कश्मीर और भारत में अन्य जगहों पर लगातार खतरा पैदा कर रहे हैं और आतंकवाद फैला रहे हैं।

विज्ञापन


सांसद फ्रांसिस रूनी ने गुरुवार को कहा, ‘भारत के समक्ष कई क्षेत्रीय एवं भूराजनीतिक खतरे हैं। इस्लामी आतंकवादी पूरे जम्मू-कश्मीर और भारत में अन्य जगहों पर लगातार खतरा पैदा कर रहे हैं, आतंकवाद फैला रहे हैं। हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नई दिल्ली में सरकार का सहयोग करना चाहिए।’

फ्लोरिडा से सांसद रूनी ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सहयोगी भारत के साथ अहम संबंधों पर अपने भाषण में कहा कि उनकी अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ हाल में बैठक हुई जिसमें भारत एवं अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों की महत्ता और भारत के समक्ष मौजूद अहम मामलों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चीन का व्यवहार भारत के पड़ोसियों को अस्थिर कर रहा है, इसके पड़ोसियों को ऐसे कर्ज से लाद रहा है जिसका वे भुगतान नहीं कर पा रहे, जैसा कि श्रीलंका के हम्ब नटोटा बंदरगाह परियोजना में हुआ। रूनी ने कहा कि भारत अपने शत्रु देश, अस्थिर एवं परमाणु हथियार से सशस्त्र पाकिस्तान के कारण हमेशा सतर्क रहता है।

उन्होंने भारत को अमेरिका का अहम कारोबारी सहयोगी बताते हुए कहा, ‘हमें भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने एवं द्विपक्षीय विदेशी प्रत्यक्ष निवेश बढ़ाने की दिशा में लगातार काम करना चाहिए और एक मुक्त व्यापार समझौते को लेकर वार्ता पर विचार करना चाहिए।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें