नीतीश राणा (4/17) की फिरकी के दम पर दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट के पहले सुपर लीग मैच में महाराष्ट्र को 77 रन से पराजित किया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ध्रुव शौरी नाबाद 48, हिम्मत सिंह 32 और नीतीश राणा 21 की मदद से पांच विकेट पर 167 रन बनाए। ओपनर शिखर धवन (24) का खराब फॉर्म जारी रहा। ऑफ ब्रेक गेंदबाज शमशुजामा काजी ने सातवें ओवर में उनका विकेट चटकाया। जवाब में महाराष्ट्र की टीम 17.2 ओवर में 90 रन पर आउट हो गई। युवा बल्लेबाज रितुराज गायकवाड़ (42) को छोड़कर महाराष्ट्र का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया। दिल्ली के लिए सिमरनजीत सिंह, ललित यादव और वरुण सूद ने भी एक-एक विकेट लिया।