संयुक्त राज्य अमेरिका के कांग्रेस के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
Delhi: United States Congressional Delegation met Prime Minister Narendra Modi; PM exchanged views on the bilateral partnership pic.twitter.com/Tku3Uegcnn
— ANI (@ANI_news) May 11, 2017
मोदी ने भारत के साथ संबंधों को गहरा करने में अमेरिकी कांग्रेस के समर्थन की भी सराहना की। इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी पर विचार विमर्श किया। यह मुलाकात हाउस डेमोक्रेटिक नेता नैन्सी पलोसी के नेतृत्व में हुई।
पीएमओ ने बयान जारी कर कहा 'प्रधानमंत्री ने भारत में प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस दौरान पीएम ने भारत और अमेरिका के बीच द्विदलीय समर्थन की भी सराहना की।'