फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-10: रैना का 'जबरा' फैन पहुंचा मैदान में और फिर हंस पड़े जडेजा

Thu, 11 May 2017 03:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : IPL
विज्ञापन
आईपीएल-10 के मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने गुजरात लॉयंस को 2 विकेट से मात दी। इस मैच में गुजरात ने दिल्ली के सामने 196 रन की चुनौती रखी, जिसे दिल्ली ने 2 गेंद रहते ही हासिल कर लिया। इस मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए श्रेयस अय्यर ने 57 गेंदों में 15 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 96 रन की विस्फोटक पारी खेली।
विज्ञापन


भले ही लॉयंस टीम हार गई हो, मगर उनके कप्तान सुरेश रैना ने एक बार फिर सभी का दिल चुरा लिया। इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में ऋषभ पंत और रैना की जुगलबंदी ने मैच का मजा दोगुना कर दिया था। इस मैच में रैना का एक फैन उनसे मिलने के लिए फील्ड पर पहुंच गया। सिक्युरिटी को चकमा देकर यह फैन सीधा रैना के पास पहुंचा और घुटने पर बैठकर ऑटोग्राफ मांगने लगा।

इस वजह से मैच कुछ देकर तक रुका रहा। इस दौरान गुजरात लॉयंस की टीम फील्डिंग कर रही थी। इसके बाद रैना ने अपने फैन से हाथ मिलाया। सुरेश रैना के फैन ने ऑरेंज कलर की टी-शर्ट पहनी थी, जिसके पीछे रैना लिखा था। अंपायर ने फैन से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन जब वो नहीं माना तो फिर रैना उसे मैदान से बाहर ले गए। इस दौरान रवींद्र जडेजा हंस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें