फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफ्को ने की डिजिटल पहल, किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

Sat, 22 Apr 2017 04:49 PM IST
amarujala.com, Presented By : मोहित
विज्ञापन
यू.एस.अवस्थी ( फाइल फोटो)
विज्ञापन
देश में जिस तरह से केंद्र सरकार डिजिटल की तरफ बढ़ रही है उसी की तर्ज पर किसानों को सीधा लाभ देने के लिए इफ्को खुद डिजिटल की दुनिया में आगे बढ़कर आई है। 
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में इफ्को ने डिजिटल पहल की शुरुआत की है। इफ्को ने कृषि उत्पाद खरीदने के लिए किसानों को सक्षम करने वाले ई-कॉमर्स पोर्टल की शुरुआत की है। ये एक वर्गीकृत पोर्टल है जहां किसान अपने कृषि उत्पाद खरीद सकते हैं, उससे जुड़े ज्ञान के लिए ये एक अच्छा मंच है। साथ ही इसमें इफ्को युवा के नाम से एक नौकरी पोर्टल भी है। 

इफ्को के यू.एस.अवस्थी एक मिशन पर है। पिछले 24 वर्षों में उन्होंने इफ्को को एक बड़ी कंपनी बनाने में मदद की है। इसके लिए उन्होंने 35 हजार से अधिक सहकारी समितियों को इफ्को के साथ जोड़ा है। अब उन्होंने 2018 तक 4 करोड़ किसानों के जीवन में डिजिटल को जोड़ने के एक और सपने को शुरू किया है।
विज्ञापन


यू.एस. अवस्थी ने ग्रामीण युवाओं के बीच मौजूद अभिनव विचारों को पहचानने के उद्देश्य से IFFCO ग्रामीण इन्नोवेशन स्कॉलर्शिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर यू.एस.अवस्थी ने कहा कि "हमारे देश में विचारों की कमी नहीं है, मुझे लगता है कि उन्हें पहचानकर और उन्हें पंख देने होंगे। यह छात्रवृत्ति ग्रामीण युवाओं को उनके विचारों को पहचानने और उनको पूरा करने में मदद करने के लिए एक छोटा कदम है।”

इस छात्रवृत्ति के लिए कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है जिसके पास कृषि को बढ़ाने के लिए नए तरीके, महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य देखभाल के विचार, या शिक्षा, बुजुर्ग देखभाल और स्वच्छता से जुड़े विचार हैं। सभी विचार टेकनोलॉजी से जुड़े होने चाहिए और इसमें कम से कम दस लाख उपयोगकर्ता तक पहुंचने की क्षमता होनी चाहिए। छात्रवृत्ति के लिए आवेदन Http://iffcobazar.in/frontend/home/scholarship पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें