फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJI बोले- भारत अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का केंद्र बन रहा

Sat, 22 Apr 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
जस्टिस खेहर (फाइल फोटो)
विज्ञापन
भारत के मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में शून्य हस्तक्षेप की दिशा में काम करने के लिए सरकार की पहल से विदेशी व्यापारियों में भी आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। न्यायमूर्ति खेहर ने कहा कि विदेशी निवेश की वजह से भारत की अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता की क्षमता बढ़ रही है।
विज्ञापन


एक दो दिवसीय संगोष्ठी 'एशिया मध्यस्थता सम्मेलन' में बोलते हुए सीजेआई ने कहा कि सरकार की 'मेक इन इंडिया' योजना के जरिये लोगों के बीच देश को एक पसंदीदा बाजार बनाया जाएगा। न्यायमूर्ति खेहर ने कहा कि भारत में वकीलों और मध्यस्थों का प्रतिभाशाली पूल है और एशिया में अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक मध्यस्थता का भविष्य भारत से शुरू होना चाहिए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें