फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#UriAttack : पाक के साथ छात्रों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम स्थगित

Fri, 30 Sep 2016 05:24 AM IST
एजेंसी/ जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : file photo as demo pic
विज्ञापन
अजमेर के एक शिक्षण संस्थान ने पाकिस्तान के साथ होने वाले छात्रों के आदान-प्रदान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। संस्थान ने यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और कुछ हिंदू संगठनों द्वारा कार्यक्रम के विरोध को देखते हुए लिया है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम 2 से 5 अक्तूबर के बीच मायो कॉलेज में होना था। इसमें पाकिस्तान के 38 छात्र और शिक्षक हिस्सा लेने वाले थे। कॉलेज के वरिष्ठ इंग्लिश शिक्षक अचल दीप दूबे ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव और इसके मद्देनजर उपजे जन भावना का सम्मान करते हुए कॉलेज प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम स्थगित करने का फैसला किया है।

अजमेर के जिला कलेक्टर गौरव गोयल ने कहा कि कुछ हिंदू संगठनों के विरोध को देखते हुए कार्यक्रम के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं दिया गया था। उन्होंने बताया कि केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय को फैसले की जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें