फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, दिग्विजय पर लगाया था घोटाले का आरोप

Fri, 30 Sep 2016 04:39 AM IST
राजेश चतुर्वेदी/ अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
उमा भारती - फोटो : file photo
विज्ञापन
भोपाल की जिला अदालत ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। उमा के खिलाफ दरअसल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा कोर्ट में लगाए गए मानहानि के मामले में केस चल रहा है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती अक्सर पेशियों पर गैर हाजिर रही हैं, लिहाजा उनके खिलाफ इस बार वारंट जारी हुआ है।
विज्ञापन


मालूम हो कि मध्यप्रदेश में 2003 के विधानसभा चुनाव में उमा भारती भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार थीं। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर 15 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया था। दिग्विजय ने इसे मानहानि का मामला बताकर कोर्ट में अर्जी लगाई थी। 

यह मामला तभी से चल रहा है। जानकारों के अनुसार दिग्विजय की एक शर्त है कि उमा भारती कोर्ट में सबके सामने उनसे माफी मांग लें तो वह मुकदमा वापस ले लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें