फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champions Trophy 2017: बांग्लादेश के खिलाफ न्यूजीलैंड टीम ने अपने नाम किया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Sat, 10 Jun 2017 01:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
डेथ ओवर में जहां बल्लेबाजी टीम की कोशिश ज्यादा से ज्यादा रन बनाने की रहती है, वहीं चैंपियन ट्रॉफी के इस सीजन में न्यूजीलैंड ने एक अलग ही रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड ने ग्रुप ए के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट पर 265 रन बनाए।
विज्ञापन


वहीं कीवी टीम पारी के अंतिम 10 ओवर में सिर्फ 62 रन ही बना सकी, जो कि इस टूर्नामेंट का आखिरी 10 ओवर का सबसे कम स्‍कोर है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम 10 ओवर में 63 रन बनाए थे। 

बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 57 रन और रॉस टेलर ने 63 रन बनाए। बांग्लोदश के गेंदबाज मोसादैक हुसैन ने सबसे ज्‍यादा 3 विकेट लिए। इसके अलावा तस्कीन अहमद ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


बांग्लादेश की टीम ग्रुप ए में तीसरे और न्यूजीलैंड की टीम आश्चर्यजनक ढंग से सबसे निचले पायदान पर थी। दोनों टीमों को मेजबान इंग्लैंड से मात मिली है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों को मुकाबले बारिश के कारण रद्द होने से एक-एक अंक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें