फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2016 का परिणाम घोषित, 20 मार्च से होगा इंटरव्यू

Wed, 22 Feb 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2016 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। 2900 से अधिक अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परीक्षार्थी परीक्षा के नतीजे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट http://www.upsc.gov.in पर देख सकते हैं। साक्षात्कार 20 मार्च से शुरू होगा। 
विज्ञापन


साक्षात्कार का विस्तृत विवरण आयोग की वेबसाइट पर जल्द अपलोड कर दिया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र (ई-सम्मन लेटर) भी वेबसाइट से अपलोड करना होगा। इस संबंध में अभ्यर्थी को व्यक्ति रूप से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा।

मुख्य परीक्षा पिछले साल तीन से नौ दिसंबर के बीच हुई थी। इस परीक्षा के आधार भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा तथा अन्य केंद्रीय सेवाओं के ग्र्रुप-ए और बी के पदों पर भर्ती होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार की तारीख और समय में कोई परिवर्तन संभव नहीं होगा। 
विज्ञापन


अभ्यर्थियों के प्राप्तांक तथा कटऑफ अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद 15 दिन के भीतर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। यह आयोग की वेबसाइट पर 60 दिन तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें