हैदराबाद के राजेंद्रनगर में एक एयर कूलर कारखाने में शार्ट सर्किट से आज सुबह भीषण आग लग गई जिससे छह लोगों की मौत हो गई है और कई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
Hyderabad: Fire broke out in a cooler godown; was later controlled by 4 fire tenders. 6 bodies recovered from the spot.— ANI (@ANI_news) February 22, 2017
मिली जानकारी के मुताबिक आग सुबह 5 बजे लगी। उस वक्त कारखाने में काम करने वाले मजदूर वहां सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है मजदूर कारखाने का दरवाजा अंदर से बंद करके सो रहे थे, जिसके कारण वे आग लगने पर बाहर नहीं निकल पाये और आग से झुलसकर 6 मजदूरों की मौत हो गई।
आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू में किया। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।