संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने बिना कोई कारण बताए सिविल सेवा परीक्षा 2016 के लिए 23 अप्रैल को जारी होने वाली अधिसूचना को स्थगित कर दिया है। सोमवार को जारी एक नोट में यूपीएससी ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा 2016 (और भारत वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2016) की अधिसूचना जो कि 23 अप्रैल 2016 को जारी की जानी थी, बाद में अधिसूचित की जाएगी।
सरकार की ओर से मानव संसाधन विकास मंत्रालय के पूर्व सचिव और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीएस बसावन की अध्यक्षता में गठित विशेष समिति सिविल सेवा परीक्षाओं में आयु, अर्हता, सिलेबस, सिविल सेवा परीक्षा पैटर्न संबंधी मुद्दों की समीक्षा कर रही है। समिति को इस साल अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है।