पहले गुजरात के उना में दलित युवकों की पिटाई को लेकर संसद से लेकर सड़क तक जमकर हंगामा हुआ। अभी ये मामला थमा भी नहीं था कि इस बीच मध्य प्रदेश के मंदसौर में दो दलित महिलाओं की पिटाई के मामले पर राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ।
विपक्ष ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसे दलित और महिला विरोधी करार दिया। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने राज्यसभा में मंदसौर मुद्दे को उठाया।
Uproar in Rajya Sabha, MPs storm the well of the house after BSP Chief Mayawati speaks.
— ANI (@ANI_news) July 27, 2016
उन्होंने कहा कि उना दलित कांड पर क्या हुआ सब जानते हैं लेकिन मंदसौर में दलित महिलाओं के साथ जो उत्पीड़न किया गया क्या वो बर्दाश्त के लायक है। उन्होंने सवाल उठाया कि गौ रक्षा के नाम पर जिस तरह से महिलाओं को पीटा गया क्या वो ठीक जाएगा। गौरक्षा ने नाम पर हो रही कार्रवाई ठीक नहीं है।
BJP raises 'Mahilaon ke samman mein,BJP maidan mein' slogan, yet in BJP ruled Madhya Pradesh women thrashed on beef rumours: Mayawati in RS
— ANI (@ANI_news) July 27, 2016
मायावती ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा
- फोटो : ani
मायावती ने कहा कि बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश के मंदसौर में गो मांस के नाम पर दो दलित महिलाओं को पीटा गया। इससे पता चलता है कि आखिर बीजेपी सरकार का एजेंडा क्या है। महिलाओं के साथ जो रवैया अपनाया जा रहा क्या वो ठीक है।
बता दें कि मंदसौर में दो दलित महिलाओं की गौरक्षा दल के सदस्यों ने हमला किया। उनका आरोप था कि दोनों महिलाओं के पास गोमांस है। इस दौरान उन्होंने रेलवे स्टेशन पर हंगामा किया और उन्होंने महिलाओं से मारपीट भी की।
Mandsaur(Madhya Pradesh): Two women thrashed by Hindu Dal activists at railway station for allegedly carrying beef pic.twitter.com/PJ3KELQjUi
— ANI (@ANI_news) July 27, 2016
राज्यसभा में जोरदार हंगामा, जमकर नारेबाजी
- फोटो : ani
दलित महिलाओं को लेकर हुए इस मामले को लेकर बुधवार को राज्यसभा में जमकर हंगामा हुआ। मायावती ने मामले में मोदी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि दलितों के साथ-साथ मुस्लिमों से भी बदसलूकी की गई है।
राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए कांग्रेस सांसद गुलाम नबी आजाद ने कहा कि गौरक्षा होनी चाहिए लेकिन उसके नाम पर बहाना करके दलित और मुसलमानों को टारगेट करो, उसके हम खिलाफ हैं। हम उसका विरोध करेंगे।
Gau raksha honi chahiye, lekin uske naam par bahaana karke Dalit aur Musalmanon ko target karo, uske khilaaf hain hum: GN Azad in RS
— ANI (@ANI_news) July 27, 2016
मायावती ने मांगा सरकार से जवाब
- फोटो : ani
दूसरी ओर इस मामले पर संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि किसी भी राज्य में ऐसी हिंसा होती है, हमारी सरकार इसके खिलाफ है। ये बेहद निंदनीय है। मध्य प्रदेश सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।
Violence in any state is condemnable, we don't justify anything.MP Govt took action on issue about which Mayawati ji spoke about:MA Naqvi
— ANI (@ANI_news) July 27, 2016
मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि इस चाहे अल्पसंख्यक हों या समाज का कोई भी तबका हो, हम सभी के विकास की बात पर विश्वास करते हैं।
हालांकि विपक्ष की नाराजगी दूर नहीं हुई और उन्होंने जमकर नारेबाजी की। जिससे राज्यसभा की कार्रवाई बाधित हुई।