फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीपी के आंकड़े पर संग्राम: कांग्रेस ने बीयर मग से की तुलना, रिजिजू बोले- भारत की तरक्की से इतनी नफरत क्यों?

Wed, 02 Sep 2026 04:15 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

भारत की जीडीपी वृद्धि के आंकड़ों पर सवाल उठाने को लेकर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्षी पार्टी से पूछा कि क्या वह ‘गहरे नशे की हालत’ में है या फिर ‘भारत की तरक्की से इतनी अंधी नफरत’ करती है कि उसका जमीनी हकीकत से नाता ही टूट गया है।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की जीडीपी वृद्धि दर अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही, जिसे सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्थव्यवस्था की मजबूती और बड़ी उपलब्धि बताया है। वहीं कांग्रेस ने आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग की टिप्पणियों का हवाला दिया। इस राजनीतिक बयानबाजी के बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर तीखा पलटवार करते हुए पूछा कि क्या पार्टी ‘गहरे नशे’ में है या भारत की तरक्की से इतनी नफरत करती है कि जमीनी हकीकत से उसका नाता टूट गया है।

विज्ञापन


केरल कांग्रेस की पोस्ट पर रिजिजू का पलटवार
रिजिजू ने एक्स पर केरल कांग्रेस की एक पोस्ट का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की। केरल कांग्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा था, ‘अब कोई भी इस झूठी कहानी पर यकीन नहीं करता। दुनिया इस धोखे को समझती है।’

‘बहुत ज्यादा बीयर पीने से गहरे नशे में है कांग्रेस?’
केरल कांग्रेस ने अपनी पोस्ट के साथ बीयर मग की एक तस्वीर भी साझा की थी। तस्वीर में भारतीय अर्थव्यवस्था को ‘असली लिक्विड’ और आधिकारिक GDP आंकड़ों को बीयर के झाग के रूप में दिखाया गया था। इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधा। रिजिजू ने कहा, ‘क्या कांग्रेस बहुत ज्यादा बीयर पीने की वजह से गहरे नशे में है या कांग्रेस के लोग भारत की तरक्की से इतनी अंधी नफरत करते हैं कि वे जमीनी हकीकत से दूर हो गए हैं?’
विज्ञापन


अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 फीसदी बढ़ी अर्थव्यवस्था
अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी। यह आंकड़ा ऐसे समय में आया है, जब पश्चिमी एशिया में युद्ध के कारण आर्थिक मंदी की आशंकाएं बनी हुई हैं। इसके बावजूद  जीडीपी के आंकड़े भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत दे रहे हैं।

पिछली तिमाही के 8.6 फीसदी के मुकाबले वृद्धि दर कम
वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में जीडीपी की वृद्धि दर पिछली तिमाही के 8.6 प्रतिशत के मजबूत आंकड़े से कम रही। हालांकि, संघर्ष शुरू होने और ऊर्जा बाजार में आए व्यवधानों के बावजूद 7.8 प्रतिशत की वृद्धि बाजार की उम्मीदों से कहीं बेहतर रही।

पीएम मोदी ने बताया ‘बहुत बड़ी उपलब्धि’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीडीपी में 7.8 प्रतिशत की वृद्धि को ‘हुत बड़ी उपलब्धि’ बताया है। सरकार की ओर से इसे भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती और विकास की रफ्तार के तौर पर पेश किया गया है।

कांग्रेस ने पूर्व वित्त सचिव की टिप्पणियों का दिया हवाला
इससे पहले बुधवार को कांग्रेस ने जीडीपी के आंकड़ों को लेकर पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग की टिप्पणियों का हवाला देते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि सरकार को यह समझना चाहिए कि PR (जनसंपर्क) से GDP की तस्वीर तो चमकाई जा सकती है, लेकिन खुद अर्थव्यवस्था को नहीं।

जयराम रमेश ने शेयर किया गर्ग का वीडियो
कांग्रेस के संचार विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने सुभाष चंद्र गर्ग का एक वीडियो क्लिप एक्स पर साझा किया। इसमें गर्ग ने दावा किया कि पिछले साल के GDP आंकड़ों में 6 लाख करोड़ रुपये तक के संशोधन से चालू वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि लगभग 10.3 प्रतिशत हो गई है।

'संशोधन नहीं होता तो वृद्धि दर 2.6 फीसदी होती'
गर्ग ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘अगर आपने पिछले साल की GDP में संशोधन नहीं किया होता, तो मौजूदा कीमतों पर वृद्धि दर 2.6 प्रतिशत होती।’

‘मनगढ़ंत GDP ग्रोथ की असलियत सामने आएगी’
एक्स पर किए गए अपने पोस्ट में जयराम रमेश ने कहा कि मोदी सरकार चाहे अपनी ‘मनगढ़ंत जीडीपी ग्रोथ’ का कितना भी ढिंढोरा पीटे, जिसे उन्होंने सरकार की टीम और मीडिया द्वारा ‘आंकड़ों की बाजीगरी’ से तैयार बताया, लेकिन इसकी असलियत सामने आ ही जाएगी। रमेश ने दावा किया कि सरकार जो तस्वीर पेश कर रही है, वह जमीनी हकीकत के बिल्कुल उलट है।

ये भी पढ़ें: अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सदस्यों की घोषणा, तीन नए पदाधिकारी नियुक्त, कुछ समय बाद होगा नए सीईओ का एलान
विज्ञापन


कांग्रेस ने 7.8 फीसदी वृद्धि को बताया ‘आर्थिक उछाल’ नहीं
कांग्रेस ने 7.8 प्रतिशत की GDP वृद्धि को ‘आर्थिक उछाल’ मानने से इनकार किया है। पार्टी का कहना है कि यह आंकड़ा भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिति की ‘बहुत ही गलत तस्वीर’ पेश करता है। कांग्रेस के मुताबिक, जीडीपी का यह आंकड़ा निवेश को लेकर बनी ‘‘निराशाजनक’’ धारणा को नहीं दर्शाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें