फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: गुजरात में लव जिहाद के खिलाफ रैली में हुआ हंगामा, पुलिस ने जमकर भांजी लाठियां

Sat, 03 Sep 2022 04:36 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

 लव जिहाद के खिलाफ शनिवार को हुई रैली में भारी भीड़ के उमड़ने के बाद हंगामा हो गया। जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा है।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के बनासकांठा में लव जिहाद के खिलाफ शनिवार को रैली का आयोजन किया गया था। राज्य में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के एक विधायक शशिकांत पंड्या ने लव जिहाद के खिलाफ रैली का आयोजन किया था। कई अन्य हिंदू संगठनों ने भी उनका समर्थन किया था। शनिवार को निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। उनकी मांग थी कि लव जिहाद के मामलों के खिलाफ जिला प्रशासन उचित कार्रवाई करे।  जब रैली हीरा बाजार में पहुंची तो लोग बेकाबू हो गए और हंगामा करने लगे, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। 

विज्ञापन


पुलिस ने किया लाठी चार्ज
गौरतलब है कि बनासकांठा के डीसा में लव जिहाद को लेकर कई हिंदूवादी संघठनों ने तीन सितंबर को बंदी का आह्वान किया था। जिसके चलते सभी व्यापारियों ने भी अपना समर्थन करते हुए अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी थीं। इस मौके पर एक रैली का भी आयोजन किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कई हिंदू संगठनों और भाजपा विधायकों की ओर से आयोजित इस रैली में करीब 10 हजार से अधिक लोग शामिल हुए थे। जैसे ही रैली हीरा बाजार पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई और लोग हंगामा करने लगे। इस पर वहां पहले से ही मौजूद पुलिस को लाठीचार्ज कर हालात को काबू में करना पड़ा। बताया ये भी जा रहा है कि इस लाठी जार्ज में कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

क्या था मामला
दरअसल, हाल ही में जिले में एक लव जिहाद का मामला सामने आया था। इतना ही नहीं, मुस्लिम लड़की के प्रेम में फंसी लड़की उसके भाई और उसकी मां का जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की बात भी सामने आई थी। इससे आहत होकर लड़की के पिता ने आत्महत्या का प्रयास भी किया था। जब पुलिस को इस मामले की जानकारी हुई तो पुलिस ने मामले में आरोपी दो लोगों को गिरफ्कार भी किया था। इसी घटना के चलते लोगों ने आज रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें