राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर आज संसद में जोरदार हंगामा हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सदन में ये मुद्दा उठाते हुए राहुल गांधी की निंदा की जिसपर सदन में हंगामा मच गया। कांग्रेस के सांसद उठे और विरोध जताने लगे। इस पर सत्तापक्ष के सांसद भी उठे और कांग्रेस सांसदों का विरोध करने लगे।
Lok Sabha adjourned till 1 pm after uproar over Rahul Gandhi's earlier statement 'Ye jo Narendra Modi bhashan de raha hai, 6 mahine baad ye ghar se bahar nahi nikal payega. Hindustan ke yuva isko aisa danda marenge'. pic.twitter.com/ewuWBaPKKW
जानिए कैसे बढ़ा हंगामा, क्या हुआ संसद में
लोकसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान उस समय हंगामेदार स्थिति बन गई जब स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक प्रश्न का उत्तर देने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में राहुल गांधी के एक बयान की आलोचना शुरू कर दी । इस पर कांग्रेस के एक सदस्य हंगामा करते हुए सत्तापक्ष की अग्रिम पंक्ति तक पहुंच गए।
ये नरेंद्र मोदी जो भाषण दे रहा है, छह महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा। हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे, इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता।
सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा: पीएम मोदी
इसके जवाब में गुरुवार को पीएम मोदी ने लोकसभा में राहुल पर पलटवार किया था। राहुल पर तंज कसते हुए पीएम ने कहा-
मैंने एक कांग्रेस नेता का घोषणापत्र सुना कि छह महीने में युवा मोदी को डंडे मारेंगे। काम जरा कठिन है लेकिन तैयारी के लिए समय तो लगेगा। मैंने भी छह महीने में तय किया है कि रोज सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा। 20 साल से जिस तरह गंदी गाली सुन रहा हूं, मैंने खुद को गाली प्रूफ बना लिया है। मैं आभारी हूं कि मुझे छह महीने का समय दिया गया है।