फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम: मुठभेड़ में यूपीआरएफ का शीर्ष उग्रवादी मार्टिन गुइते मारा गया

Wed, 07 Oct 2020 04:58 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
असम पुलिस
विज्ञापन

असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रातभर चली मुठभेड़ में उग्रवादी संगठन यूनाइटेड पीपुल्स रिवोल्यूशनरी फ्रंट (यूपीआरएफ) का स्वघोषित ‘अध्यक्ष’ मार्टिन गुइते मारा गया। कार्बी आंगलोंग के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस के एक दल ने सोमवार रात सिंघासन हिल के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि यूपीआरएफ के उग्रवादियों ने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी सुबह तक चली।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि सूरज निकलने के बाद क्षेत्र की तलाशी लेने के दौरान हमें गुइते वहां नीचे पड़ा हुआ मिला। इस घटनाक्रम की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने ट्वीट किया कि देर शाम, यूपीआरएफ का स्वघोषित अध्यक्ष मार्टिन गुइते, कार्बी आंगलोंग के मांजा पुलिस थाना क्षेत्र में असम पुलिस के दल के साथ गोलीबारी में घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई।

जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस के दल ने मौके से 7.65 मिमी की एक पिस्तौल और चार कारतूस जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि संगठन के अन्य उग्रवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें