फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने वीवीआईपी विमान खरीदने की निंदा की, यूपीए सरकार के फैसले का दिया हवाला

Wed, 07 Oct 2020 04:32 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
राहुल गांधी ने पंजाब दौरे पर केंद्र सरकार द्वारा जिस वीवीआईपी विमान खरीद की चर्चा की है, उसे खरीदने की प्रक्रिया करीब दस साल पहले यूपीए की सरकार के दौरान शुरू हुई थी। सूत्रों ने बताया कि मौजूदा मोदी सरकार ने इस सौदे को केवल तार्किक परिणति तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि ये अति सुरक्षित विमान प्रधानमंत्री के ही नहीं हैं, उनका इस्तेमाल अन्य वीवीआईपी भी करेंगे। ये विमान भारतीय वायुसेना के हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने मंगलवार को पंजाब की एक रैली में दो वीवीआईपी विमान खरीदने की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी 8,000 करोड़ में दो विमान खरीदते हैं, दूसरी ओर चीन हमारी सीमाओं पर खड़ा है और हमारे सुरक्षा बल सीमा की रक्षा के लिए कड़ी सर्दी का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री जैसे वीवीआईपी की यात्रा के लिए इन विमानों को खरीदने प्रक्रिया मंत्री समूह के निर्देश पर 2011 में शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें