यूपी में एसएसआर के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के आंकड़े।
- फोटो : अमर उजाला
...और किन राज्यों में एसआईआर के बाद जारी हुई वोटर लिस्ट को अपडेट किया गया?
उत्तर प्रदेश के अलावा निर्वाचन आयोग ने 13 अन्य राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कराने का निर्णय किया। यानी अब कुल 17 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा होने के बाद एसएसआर के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने का काम किया है।
इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 12 नवंबर 2026 को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची जारी कर दी गई थी, जबकि ताजा स्तर पर उत्तर प्रदेश में इसे 17 नवंबर को जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: यूपी में बढ़े 18.84 लाख वोटर: आयोग ने जारी किया ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल; अभी नाम जुड़वाने-सुधरवाने का एक और मौका
एसएसआर के बाद बदले मतदाताओं के आंकड़े।
- फोटो : अमर उजाला
बाकी राज्यों की स्थिति
निर्वाचन आयोग के मुताबिक जिन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही थी या हाल ही में पूरी हुई है, जैसे- दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, आदि, उनके लिए एसएसआर कार्यक्रम की घोषणा अलग से या बाद में करने का निर्देश दिया गया था। वहीं, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम को देखते हुए कार्यक्रम बाद में तय किया जाएगा।