फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः डीएम ने जींस-टीशर्ट और पान गुटखा पर लगाई रोक, 500 का जुर्माना

Fri, 17 Jun 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखने के लिए संभल के डीएम ने अनोखी पहल की है। जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान ने अपने कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों पर जींस व टीशर्ट पहनने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा धूम्रपान करने वालों पर भी लगाम कस दी गई है। यदि कोई इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उस पर पांच सौ रुपये का नकद जुर्माना वसूला जाएगा। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी एनके सिंह चौहान ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन बेहद आवश्यक है। फिलहाल तो जिला‌धिकारी कार्यालय में यह व्यवस्‍था लागू की जा रही है कि कोई कर्मचारी जींस व टीशर्ट पहनकर नहीं आएगा, साथ ही पान गुटखा व सिगरेट आदि का उपयोग नहीं करेगा।

यदि कोई आदेश का उल्लंघन करता मिला तो पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। फिर भी नहीं सुधरेगा तो निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि कार्यालय में पान गुटखे की पीक थूकने के कारण चारों तरफ गंदगी का माहौल रहता है इसी पर लगाम कसने के ‌लिए अब डीएम ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें