फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवसेना सांसद का बयान: यूपी में एक मंत्री और विधायकों का भाजपा छोड़ना सिर्फ शुरुआत, यूपी में बड़ा राजनीतिक बदलाव तय

Wed, 12 Jan 2022 05:35 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा में विधानसभा चुनावों से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान राउत ने कहा कि यहां के मतदाताओं को किसी लालच में नहीं आना चाहिए और इस तटीय प्रदेश में भाजपा के ऐसे किसी कदम का जवाब सिर्फ शिवसेना ही दे सकती है। 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को यूपी सरकार में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और भाजपा के कुछ और विधायकों के इस्तीफे को लेकर बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि यह तो सिर्फ शुरुआत है और उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बदलाव अब तय है। 
विज्ञापन


गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 14 फरवरी को चुनाव होने वाला है। इसी को लेकर पत्रकारों से बातचीत के दौरान राउत ने कहा कि राज्य के मतदाताओं को किसी लालच में नहीं आना चाहिए और इस तटीय प्रदेश में भाजपा के ऐसे किसी कदम का जवाब सिर्फ शिवसेना ही दे सकती है। उन्होंने कहा, हमारी लड़ाई भाजपा के पैसे की ताकत से है। शिवसेना आम आदमी की पार्टी है। हम लोगों को बताना चाहते हैं कि उन्हें किसी प्रलोभन में नहीं आना चाहिए। 

देवेंद्र फडणवीस के एक बयान पर राउत ने कहा कि प्रवीण जांते एवं माइकल लोबो जैसे नेताओं ने गोवा में फडणवीस की देखरेख में भगवा दल छोड़ दिया। फडणवीस ने कथित तौर पर टिप्पणी की थी कि भाजपा गोवा में जनादेश को उस तरह नहीं जाने देगी, जैसा महाराष्ट्र में हुआ था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर सहयोगी भाजपा से नाता तोड़ लिया था। बाद में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में सरकार बनाने के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। राउत ने मंगलवार को कहा था कि शिवसेना उत्तर प्रदेश में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जहां 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले दो महीने में सात चरण में चुनाव होने वाले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें