फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की 'न' को 'हां' समझने वालों के लिए यूपी पुलिस ने शुरू किया 'नो मीन्स नो' अभियान

Sun, 12 Aug 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को एक सोशल मीडिया कैंपेन हैशटैग 'नो मीन्स नो' लांच किया है। यह उन लोगों को चेतावनी देने के लिए शुरू किया गया है जो महिला की न को हां समझते हैं। पुलिस के इस ट्वीट को कुछ ही घंटों में 55,000 से ज्यादा लोगों ने देख लिया। इसे अभी तक 1000 से ज्यादा लाइक, 477 रीट्वीट मिल चुके हैं। साथ ही इस पर दो घंटे के भीतर 87 रिप्लाई भी आ चुके हैं। इसके कैपशन पर लिखा है 'जी नहीं, उसकी न में हां न खोजें।'

विज्ञापन

 


पुलिस ने ये अभियान जागरुकता फैलाने के लिए शुरू किया गया है। खास तौर पर उन लोगों के लिए जो एक लड़की के विरोध करने के बावजूद उनसे छेड़खानी करते हैं तथा अन्य अपराधों को अंजाम देते हैं। इससे पहले पुलिस ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो भी अपलोड किया था जिस पर लिखा था 'जब एक ऐप सहमति की जरूरत को समझता है तो आप क्यों नहीं?' उन्होंने इसी से आईडिया लेकर एक ग्राफिक ट्वीट किया जिस पर लिखा है 'डोन्ट फोर्स फिट यॉर येस इन हर नो।'

डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि उन्होंने 'नो मीन्स नो' टैगलाइन शुरू की है ताकि लड़कियां निडरता से कह सकें कि न का मतलब न है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत कई सीरीज चलाई जाएंगी। आने वाले समय में इसमें मशहूर फिल्मों के डायलॉग भी इस्तेमाल किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें