फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दलितों के खिलाफ होते हैं सबसे ज्यादा अपराध

Wed, 12 Oct 2016 03:38 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के अनुसार वर्ष 2015 में उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ अपराध के सबसे अधिक 8,358 मामले दर्ज किए गए। यह आंकड़ा यूपी में वर्ष 2014 में हुए ऐसे अपराधों से 3.50 फीसदी अधिक है। 2014 में प्रदेश में ऐसे 8,075 मामले दर्ज किए गए थे। 
विज्ञापन


एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक अनुसूचित जाति के खिलाफ अपराध के राष्ट्रीय आंकड़े में 4.51 फीसदी की गिरावट आई है। वर्ष 2014 में देशभर में ऐसे 47,064 मामले दर्ज किए गए थे, जो वर्ष 2015 में 45,003 हो गए। 

आंकड़े के मुताबिक 2015 में अनुसूचित जाति के खिलाफ अपराध के राजस्थान में 6,998, बिहार में 6,438 व आंध्र प्रदेश में 4,415 मामले दर्ज किए गए। उधर, पूर्वोत्तर के पांच राज्यों मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में वर्ष 2015 में ऐसे एक भी मामले दर्ज नहीं किए गए। 
विज्ञापन


केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार द्वीप, दादर और नगर हवेली तथा लक्षद्वीप में भी अनुसूचित जाति के लोगों के खिलाफ अपराध के एक भी मामले सामने नहीं आए। गोवा, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, केरल, असम, पंजाब और हरियाणा में भी ऐसे मामलों की संख्या काफी कम रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें