फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी नतीजे : कांग्रेस बोली- हम केवल चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं हारे, सोनिया गांधी जल्द बुलाएंगी सीडब्ल्यूसी की बैठक

Fri, 11 Mar 2022 03:17 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

पांच राज्यों में हार पर समीक्षा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द ही सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाएंगी। पार्टी हार के कारणों पर गहन दृष्टि से आत्ममंथन और आत्मचिंतन करेगी। बैठक में एक व्यापक अंतर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पांच राज्यों में हुई हार पर कांग्रेस ने कहा कि हम चुनाव परिणामों से निराश जरूर हैं लेकिन हताश नहीं हैं। हम केवल चुनाव हारे हैं, हिम्मत नहीं हारे।

विज्ञापन


महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि हम कहीं नहीं जा रहे हैं, हम लड़ते रहेंगे जब तक जीत हासिल न हो जाए और वो जीत जनता की जीत हो। हम नए बदलाव और नई रणनीति के साथ लौटेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि जनता के विवेक, फैसले और निर्णय पर कभी भी सवाल नहीं उठाया जा सकता।

उन्होंने कहा कि हमें उत्तराखंड, गोवा और पंजाब में बेहतर परिणामों की अपेक्षा थी। कांग्रेस ने स्वीकार किया कैप्टन अमरिंदर सिंह के साढ़े चार साल की सत्ता विरोधी लहर से नहीं उबर पाए। जनता ने बदलाव के लिए मतदान किया। सुरजेवाला ने भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को भी बधाई दी।
विज्ञापन


सुरजेवाला ने माना कि यूपी में में हम कांग्रेस को जमीनी स्तर पर पुनर्जीवत करने में तो सफल रहे लेकिन जनमत को सीटों में नहीं बदल पाए। गोवा और उत्तराखंड में बेहतर चुनाव लड़े लेकिन लोगों को मन नहीं जीत पाए। उनका मानना है कि भावनात्मक मुद्दे जनता की जिंदगी से जुड़े मुद्दों पर कहीं न कहीं हावी हो गए।

हार पर सोनिया गांधी जल्द बुलाएंगी सीडब्ल्यूसी
पांच राज्यों में हार पर समीक्षा करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जल्द ही सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाएंगी। पार्टी हार के कारणों पर गहन दृष्टि से आत्ममंथन और आत्मचिंतन करेगी। बैठक में एक व्यापक अंतर मंथन किया जाएगा।

जनता का फैसला विनम्रता से स्वीकार
जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं। जो लोग जीते हैं, उन्हें शुभकामनाएं। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवियों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए बधाई। हम इससे सबक लेंगे और भारत के लोगों के हित में काम करते रहेंगे। - राहुल गांधी, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें