फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result 2002: क्या राशन से मिलने वाला शासन आगे भी चल पाएगा! एग्जिट पोल के अनुमान की वजह यह तो नहीं

सार

भाजपा के नेता कहते हैं कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की योजनाओं समेत महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था जैसे अनगिनत मुद्दों की वजह से उत्तर प्रदेश में सरकार की वापसी होनी तय है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की एक बार फिर से सरकार बनती हुई नजर आ रही है। राजनीतिक विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर एग्जिट पोल के यही अनुमान नतीजों में बदलते हैं तो भारतीय जनता पार्टी की जीत की सबसे बड़ी वजहों में गरीबों को मिलने वाला मुफ्त राशन बड़ा जिताऊ फैक्टर होगा।

विज्ञापन


विशेषज्ञ कहते हैं कि गरीबों को मिलने वाला फ्री का राशन तो सरकार ने मार्च तक बढ़ाया था। यानी कि केंद्र सरकार की योजना के मुताबिक गरीबों को मिलने वाला यह राशन हमेशा के लिए नहीं है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि क्या जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश में सत्ता वापसी हो रही है उस योजना को आगे भी बरकरार रखा जाएगा या नहीं। 

भारतीय जनता पार्टी के नेता कहते हैं कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार की योजनाओं समेत महिलाओं की सुरक्षा और बेहतर कानून व्यवस्था जैसे अनगिनत मुद्दों की वजह से उत्तर प्रदेश में सरकार की वापसी होनी तय है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा कहते हैं कि प्रदेश में जिस तरीके से विकास का पहिया घूम रहा है उससे उत्तर प्रदेश की तस्वीर बना नहीं है। 
विज्ञापन


डॉ. दिनेश शर्मा कहते हैं कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी अनगिनत योजनाएं उत्तर प्रदेश की गरीब जनता के हित में है। लेकिन राजनीति विश्लेषकों का मानना है कि मुफ्त राशन योजना अगली सरकार के लिए निश्चित तौर पर एक बड़ा चैलेंज साबित होने वाली है। राजनीतिक विशेषज्ञ एसएन चंद्रा कहते हैं कि कोरोना के दौर में शुरू की गई इस योजना को पिछले साल ही बंद किया जाना था। लेकिन इसको होली तक बढ़ाया गया। 

वह कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में फ्री में मिलने वाला राशन ही शासन की बड़ी कुंजी के तौर पर भी देखा जा रहा है। वह कहते हैं कि उन्होंने अपने चुनावी दौरे के दौरान फ्री में मिलने वाले राशन का आकलन उत्तर प्रदेश को दोबारा सत्ता में लाने वाली प्रमुख वजहों में एक वजह मानी थी। 

उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रधान संघ के सचिव नीरज शुक्ला कहते हैं कि प्रदेश में गरीबों को तो मुफ्त में पहले से राशन दिया जाता रहा है। इसलिए यह सरकार के लिए बिल्कुल चैलेंज नहीं है। वो कहते हैं कि कोविड के दौरान फ्री में मिलने वाले राशन की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन सभी योजनाएं हमेशा नहीं चलने वाली होती हैं। इस बात का अंदाजा भी लोगों को है। 

वह कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार वापसी में राशन एक बहुत बड़ा फैक्टर है, लेकिन सिर्फ यही सबसे बड़ा फैक्टर नहीं है, इस बात को हमें ध्यान रखना होगा। नीरज कहते हैं कि उत्तर प्रदेश से बेहतर भी कानून व्यवस्था और महिलाओं को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जो जिम्मा सरकार ने उठाया है वह भाजपा सरकार की वापसी में सबसे बड़ा योगदान दे रहा है।

उत्तर प्रदेश में मिलने वाले मुफ्त राशन को लेकर समाजवादी पार्टी बहुत आक्रामक है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि भाजपा सरकार शुरुआत से ही गरीबों के साथ धोखाधड़ी करती आई है। उनका कहना है कि पहली बात तो यही है कि इसी धोखाधड़ी की वजह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में रिपीट नहीं होने जा रही है। 

वह कहते हैं कि प्रदेश के गरीबों को यह तो पहले से ही पता था कि चुनाव के चलते ही सरकार ने फ्री राशन को आगे बढ़ाया है। और जैसे ही चुनाव खत्म होगा फ्री में मिलने वाला नमक तेल दाल जैसे महीने में दो बार के राशन बंद हो जाएंगे। तो यही वजह है कि सरकार की इन्हीं नीतियों के चलते जनता ने उत्तर प्रदेश सरकार को बाहर का रास्ता दिखाना तय कर लिया है। 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी कहते हैं कि एग्जिट पोल के अनुमान तो पूरी तरीके से गलत होने वाले हैं। उनकी सरकार 300 से ज्यादा सीटों के साथ उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का जनादेश दे चुकी है। वह कहते हैं कि अब गुरुवार को असली नतीजे भी सामने आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें