फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: राहुल, माया, लालू ने की रैलियां, तीनों ने मोदी पर कसे तंज, 10 Updates

Tue, 21 Feb 2017 09:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के चौथे चरण के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इस चरण में 12 जनपदों की 53 सीटों के लिए मतदान कराए जाएंगे। प्रचार के अंतिम दिन सियासी संग्राम में तीन बड़े चेहरे प्रचार अभियान में उतरे। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यावद, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बसपा सुप्रीमो ने यूपी के अलग-अलग हिस्सों में चुनावी रैलियां कीं। वहीं इलाहाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राहुल- अखिलेश ने भी रोड शो के जरिए अपना दम दिखाया। 
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव मंगलवार को रायबरेली में कांग्रेस व सपा गठबंधन प्रत्याशियों का प्रचार करने पहुंचे। लालू ने जनसभा के दौरान अपने चिरपरिचित चुटीले अंदाज में मोदी पर निशाना साधा।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को रायबरेली में जनसभा करने पहुंचे। यहां उन्होंने एक बार फ‌िर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न‌िशाने पर ल‌िया। बसपा सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा क‌ि बीजेपी साम्प्रदाय‌िक पार्टी है उसने किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। 5 
विज्ञापन
Trending Videos

लालू के चुटीले अंदाज में मोदी पर तंज

- फोटो : social media
1- 2000 का नोट ऐसे निकाल दिया जैसे चुरन की पुड़िया में निकलता है
लालू ने कहा, मोदी ने ऐसा 2000 का नोट निकाल के दिया जैसे चूरन की पुड़िया में न‌िकलता है। ये नोट लेकर किसी दुकानदार के पास जाओ तो लोग लेने से मना करते हैं। कहते हैं क‌ि इस नोट का कोई ठिकाना नहीं है, ये मोदी के छापेखाने का है।

2- मोदी ट्रंप के जुड़वां भाई
लोग 200 नोट को देखकर ऐसे भड़कते हैं जैसे रंगीन कपड़ा देखकर सांड़ भड़कता है। लालू ने मोदी की तुलना ट्रंप से की और कहा क‌ि मोदी डोनाल्ड ट्रंप के जुड़वां भाई हैं। उन्होंने कहा क‌ि मोदी से देश की जनता परेशान है। वह प्रधानमंत्री बनने लायक ही नहीं हैं।

3-राजनीति बड़ी गंदी चीज है
लालू प्रसाद यादव ने अटल ब‌िहारी वाजपेयी की बीमारी पर भी सवाल उठाए। कहा, पूर्व पीएम अटल बिहारी बाजपेयी काफी समय से बेड पर हैं। इसकी जांच कराई जाए कि कहीं उनके साथ कोई साजिश तो नहीं हुई है। राजनीति बड़ी गंदी चीज है। इसमें कुछ भी हो सकता है।

‘मोदी जी मेरे बारे में उल्टा-सीधा बोलते हैं: राहुल

- फोटो : demo pic
4- हिंदुस्तान का पीएम लोगों को तकलीफ पहुंचा रहा है
हिंदुस्तान का पीएम रायबरेली और अमेठी के लोगों को तकलीफ पहुंचा रहा है। किसानों के पास पैसा नहीं है, छोटे व्यापारी बर्बाद हो गए। नरेंद्र मोदी ने उन सबको खत्म कर दिया। उनसे पूछिए सब आपको यही जवाब देंगे।

5- मोदी जी का मुंह उतर गया
राहुल ने मोदी पर तंज कसते हुए कहा, बेटे ने मां (गंगा) से बहुत वादे कि थे पर एक भी वादा पूरा नहीं किया। कहा क‌ि जैसे ही हमारा गठबंधन हुआ मोदी जी का मुंह उतर गया।

6- जो देश को धोखा देकर भाग गया उसे बांटे करोड़ों
राहुल ने कहा, अखिलेश की सरकार बनते ही युवाओं को लोन बांटा जाएगा।  राहुल ने कहा, नरेंद्र मोदी जी ने व‌िजय माल्या को करोड़ों रुपए द‌िए जो देश को धोखा देकर भाग गया।

7- मोदी जी मेरे बारे में उल्टा-सीधा बोलते हैं
मोदी जी मेरे बारे में उल्टा-सीधा बोलते रहते हैं मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, मुझे बिल्कुल नहीं चुभता मजा आता है। लेकिन रायबरेली अमेठी से उन्होंने जो फूडपार्क छीना उससे मुझे चोट लगी।
विज्ञापन

माया के हमले बीजेपी पर हमले

- फोटो : demo pic
8- बीजेपी साम्प्रदायिक पार्टी
बसपा सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा क‌ि बीजेपी साम्प्रदाय‌िक पार्टी है उसने किसी भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया। बीएसपी सभी जात‌ि-धर्मों का सम्मान करती है।

9- बीजेपी शासित राज्यों में कितने श्मशान और कब्रिस्तान
पीएम मोदी धर्म और जात‌ि के नाम पर घटिया राजनीत‌ि कर रहे हैं। वह भेदभाव करते हैं। मायावती ने कहा क‌ि प्रधानमंत्री बताएं क‌ि बीजेपी शास‌ित राज्यों में क‌ितने श्मसान और कब्र‌िस्तान अलग हैं।

10- भाजपा की यूपी में हालत खराब
जाति धर्म को लेकर बयानबाजी करने से पहले प्रधानमंत्री को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाह‌िए। मायावती ने कहा क‌ि भाजपा की यूपी में हालत खराब है इसल‌िए बौखला गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें