फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर यूपी कांग्रेस से पीछे है भाजपा, सपा का भी दबदबा

Tue, 31 Jan 2017 12:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सियासी माहौल में राजनीतिक दलों के बीच छिड़े घमासान का बड़ा रणक्षेत्र है सोशल मीडिया। सभी प्रमुख दल यहां अपने आपको बेहतर बताने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हालांकि पार्टी, नेता और कार्यकर्ता स्तर पर बसपा ने सोशल मीडिया से थोड़ी दूरी बनाए रखी है। सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के फॉलोअर भाजपा उत्तर प्रदेश से आगे हैं।
विज्ञापन


यूपी कांग्रेस को फॉलो करने वालों की संख्या 49700 है, वहीं बीजेपी उत्तर प्रदेश के 34900 फॉलोअर हैं।नए दौर में ट्विटर, फेसबुक, वाट्सएप सहित सोशल मीडिया के अन्य विकल्पों के सहारे घर बैठे हजारों-लाखों लोगों तक अपनी बात पहुंचाना राजनीतिक दलों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए बेहद आसान हो गया है। ट्विटर पर सूबे के सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी के फॉलोअरों की संख्या 31700 है।
 
विज्ञापन

फेसबुक पर भाजपा, कांग्रेस और सपा का जबरदस्त प्रचार-प्रसार

मगर, हाईटेक हो चले चुनाव प्रचार के इस दौर में बसपा सुप्रीमो, उनकी पार्टी और नेताओं ने सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। यह जरूर हुआ है कि उनके समर्थकों ने ट्विटर पर बीएसपी यूपी 2017 ट्विटर हैंडल से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है और उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या 11800 है। फेसबुक पर भी भाजपा, कांग्रेस और सपा का जबरदस्त प्रचार-प्रसार जारी है।

फेसबुक पर बीजेपी की सक्रियता अन्य दलों से ज्यादा है। बीजेपी की राष्ट्रीय इकाई के फेसबुक पेज को एक करोड़ सात लाख 28 हजार 179 लोग फॉलो करते हैं जबकि बीजेपी यूपी के पेज को 14 लाख 97 हजार 819 लोग फॉलो करते हैं। वहीं, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 41 लाख 25 हजार 216 लोग और समाजवादी पार्टी को 13 लाख 44 हजार 57 लोग फॉलो करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें