2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी आलाकमान ने राज्य स्तर पर बनाई गईं सारी कमेटियां भंग कर दी थीं। इसके बाद पार्टी संगठन में बदलाव शुरू हुए। यूपी कांग्रेस की कमान अजय राय को 17 अगस्त 2023 को मिली थी। उनसे पहले यह जिम्मेदारी बृजलाल खाबरी निभा रहे थे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ही उन्हें कांग्रेस का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया था। इससे पहले अक्तूबर 2022 में अजय राय को कांग्रेस का प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया था।
2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली सीटें
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटों पर चुनाव लड़ा, इनमें से छह सीटों पर पार्टी को जीत मिली थी और उसे 10 फीसदी से कम वोट मिले।