योगी आदित्यनाथ ने अमित शाह से की मुलाकात
दिल्ली पहुंचे यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पीएम नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। जोगी सबसे पहले संसद भवन पहुंचे, जहां उनकी सांसदों ने स्वागत किया। इस दौरान वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघावल और संतोष गंगवार भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शाह से मुलाकात कर मंत्रिमंडल के सदस्यों के विभाग बंटवारे के संबंध में विचार-विमर्श कर सकते हैं। इसके बाद मंगलवार शाम या बुधवार को विभाग का बंटवारा होने की संभावना है। योगी संसद की सदस्यता से इस्तीफा भी दे सकते हैं।
> योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से की मुलाकात।
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath met BJP President Amit Shah earlier today in Delhi. pic.twitter.com/sqEhXpCxqg
— ANI (@ANI_news) March 21, 2017
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath meets Union Minister Arun Jaitley in Delhi. pic.twitter.com/6m43aAIQnc
— ANI (@ANI_news) March 21, 2017
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath meets Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/hicV4rDnnv
— ANI (@ANI_news) March 21, 2017
सीएम बनने के बाद जोगी का ये पहला दिल्ली का दौरा है। वो पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से मिलकर विभाग बंटवारे के संबंध में भी चर्चा कर सकते हैं। इसके बाद ही मंत्रिमंडल के सदस्यों में विभाग का बंटवारा होने की संभावना है। चर्चा यह भी है कि योगी मुख्यमंत्री चुने जाने की वजह से मंगलवार को ही लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा भी दे सकते हैं।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने सोमवार को मंत्रियों के विभाग बंटवारे के पहले पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल और दोनों डिप्टी मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा से चर्चा कर ली है। योगी मंगलवार को दिल्ली जा रहे हैं। लोकसभा में सांसदों की उपस्थिति के लिए पार्टी की ओर व्हिप जारी है। योगी सांसद होने के नाते संसद की कार्यवाही में शामिल होंगे।