यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 महीने का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और कहा कि मार्च 2017 के बाद दंगे की एक भी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को जंगलराज से निकालना हमारी सरकार की प्रायॉरिटी में था। इस बात की खुशी है कि मंत्रियों की मेहनत से लोगों में विश्वास की भावना आई है।
After March 2017, there hasn't been a single incident of riot. Prior to that, we had seen cases of riots taking place in the state: UP CM pic.twitter.com/bdsQHTWK4E
— ANI UP (@ANINewsUP) September 19, 2017
उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को उन्नत तकनीकी से जोड़ने का काम शुरू किया है। इतना ही नहीं किसानों की खुशहाली के लिए उनकी आय दोगुनी करनी होगी।
सीएम ने कहा कि पहले 100 दिनों में 80 हजार किलोमीटर सड़क को गड्ढा मुक्त किया। उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया । साथ ही बड़ी संख्या में जमीन पर अवैध कब्जे को हटाया गया।
We're launching systematic drive which will help govt retrieve 1000 hectares of land which've been in grips of land mafia since yrs: UP CM pic.twitter.com/e6omaTwLd0
— ANI UP (@ANINewsUP) September 19, 2017
योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार नई औद्योगिक नीति ला रही है। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना शुरू की गई है। सीएम ने कहा कि राज्य के अंदर 431 एनकाउंटर के दौरान कई कुख्यात अपराधी मार गिराए गए हैं। लखनऊ मेट्रो की चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की कई शहरों में मेट्रो चलाने की योजना है।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए सीएम ने सपा और बसपा की जातिवादी और परिवारवाद की राजनीति ने प्रदेश के विकास की गाड़ी को रोक दिया। क्योंकि इन सरकारों ने भ्रष्टाचार और अपराधियों को संरक्षण दिया।