अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोच पद से हटने के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर लालचंद राजपूत अब देश की एक घरेलू टीम के कोच बन गए हैं। राजपूत को असम की क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया है। राजपूत टीम इंडिया के मैनेजर भी रह चुके हैं। राजपूत 2017-18 में असम की टीम को कोचिंग देंगे। इससे पहले असम के हेड कोच पूर्व क्रिकेटर सुनील जोशी थे। लेकिन सुनील जोशी के बांग्लादेशी टीम के बॉलिंग कोच बनने के बाद असम के कोच का पद खाली था।
लालचंद राजपूत ने अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम को कोचिंग देने के लिए काबुल जाना स्वीकार नहीं किया। लिहाजा उन्हें इस पद से हटना पड़ा। राजपूत 2007 के दौरान टीम इंडिया के मैनेजर थे। तब टीम इंडिया ने टी-20 का विश्व कप जीता था। राजपूत के पास इंडिया ए और इंडिया अंडर-19 टीम के साथ भी कार्य करने का अनुभव है। 55 वर्षीय राजपूत पिछले दो सालों में टीम इंडिया का हेड कोच बनने का प्रयास कर चुके हैं।